पवन और स्मृति का नया सांग पिपरा के पतवा रिलीज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की रोमांटिक जोड़ी में बहुत ही रोमांटिक गाना 'पिपरा के पतवा' ऑडियंस के बीच आ गया है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह रोमांटिक गाना भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ का है। इस फिल्म में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की केमेस्ट्री बहुत लाजवाब है, जोकि उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।
लिंकः https://youtu.be/y0A-t057_FI?si=59PIwQNeLwF9bSum
इस रोमांटिक सांग को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इसके गीतकार संतोष उत्पाती हैं। संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। दर्शकों को यह गाना 'पिपरा के पतवा' काफी पसंद भी आ रहा है। और फिर पवन सिंह की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। भोजपुरिया दर्शकों को पवन सिंह के गानों व फिल्मों का इंतजार रहता है। यह सांग भी उनके फैंस के बीच खूब लाइक किया जा रहा है। जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। यह फ़िल्म जियो स्टूडियो पर एकदम फ्री में देखी जा सकती है।
बता दें कि इस फ़िल्म का ऑफिसियल ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज कर दिया गया है, जोकि यूट्यूब पर छा गया है। क्योंकि इसमें पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की लाजवाब जोड़ी नजर आ रही है। अगर ट्रेलर की बात करें तो इसमें रोमांस और इमोशन ड्रामा से भरपूर है। फिल्म में पवन का नाम प्रेम तो स्मृति का संध्या है। ट्रेलर में आपको लंदन की खूबसूरती के साथ भारतीय परंपरा को भी बखूबी दिखाया है। इसमें दर्शकों को पवन सिंह का रोमांटिक और सॉफ्ट कॉनर देखने को मिलेंगे, वही दर्शकों को स्मृति सिन्हा का खूबसूरत अंदाज में देखने को मिल रहा है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |