जौनपुर: एसडीएम ने लेखपाल को दी प्रतिकूल प्रविष्टि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। चुनाव के कार्यों में लगातार मिल रही घोर लापरवाही की शिकायत पर उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने मतदेय स्थल संख्या 195 पर बतौर सुपरवाइजर तैनात लेखपाल श्याम सुंदर यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। अपने आदेश में कहा कि विधानसभा के एईआओ खण्ड विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सुपरवाइजर लेखपाल श्याम सुंदर यादव अपने बीएलओ के संपर्क में नहीं रहते। चुनावी कार्य में लगातार लापरवाही की शिकायत मिल रही है। लेखपाल के मत देय स्थल 195 प्राथमिक विद्यालय ताखा पश्चिम में मृतक मतदाता की संख्या 14 पाई गई, जिनके फार्म 7 नहीं भरे गए। जिसके लिए लगातार निर्देशित किया जाता रहा। उक्त घोर लापरवाही के कारण लेखपाल पर कार्रवाई की गई।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

