जौनपुर: कलश यात्रा व मंदिरों में भव्य पूजन की तैयारी पूरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। श्रीराम जन्मभूमि प्राण भूमि अभियान समिति द्वारा शुक्रवार की रात नगर के शाहपंजा मोहल्ला स्थित एक लान में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक जनवरी को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन से नगर के प्रत्येक घरों में पूजित क्षअत, पत्रक वितरित किया जाएगा। जिसके पश्चात नगर की सभी मंदिरों में पूजन अर्चन का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। जो 22 जनवरी तक चलता रहेगा। बैठक का संचालन देवेश जायसवाल ने किया। बैठक में हर्ष चंद जायसवाल, दिलीप अग्रहरि, रूपेश जायसवाल, अनिल मोदनवाल, सूरज, संजय कुमार, भुवने·ार मोदनवाल, सुनील अग्रहरि, राम जी चौरसिया, गीता जायसवाल, अन्नपूर्णा, ज्ञानेश, सूर्य प्रकाश आदि रहे।

