BREAKING

जौनपुर: वाराणसी के सुरेश व जौनपुर के रामजी को पत्र विक्रेताओं ने किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। समाचार पत्र विक्रेता समिति जौनपुर के स्थापना दिवस के बाबत आयोजित सम्मान समारोह में वाराणसी से प्रकाशित दैनिक आज के प्रसार व्यवस्थापक सुरेश सिंह एवं राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे के समूह सम्पादक रामजी जायसवाल को सम्मानित किया गया। नगर के मीरपुर में स्थित समिति के भवन पर आयोजित समारोह में अध्यक्ष राम सहारे मौर्य, महामंत्री अवधेश मौर्य, नरेन्द्र मौर्य सप्पू एवं सुनील मौर्य ने उपरोक्त अतिथियों को अंगवस्त्रम् पहनाकर माल्यार्पण करते हुये स्मृति चिन्ह भेंट किया।

जौनपुर: वाराणसी के सुरेश व जौनपुर के रामजी को पत्र विक्रेताओं ने किया सम्मानित  | #NayaSaveraNetwork

इस दौरान उपस्थित तमाम अतिथियों सहित पत्र विक्रेताओं ने करतल ध्वनि से दोनों का स्वागत किया। इस दौरान आज परिवार की तरफ से उपस्थित लोगों को ठण्ड से बचाव के लिये टोपी एवं नव वर्ष का कलेण्डर दिया गया। इस अवसर पर जौनपुर के ब्यूरो चीफ जय आनन्द, समाजसेवी सरोज श्रीवास्तव, समिति के पूर्व अध्यक्ष राम प्यारे प्रजापति, राम स्वारथ मौर्य, मंगरू राम मौर्य, मो. इलियास, विरेन्द्र मौर्य गप्पू, विजय गुप्ता, विजय शर्मा, राजेश मौर्य, पंकज मौर्य, अश्वनी गुप्ता, मो. रफी, आर्यन साहू, रवि शर्मा, हरिश्चन्द्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, भरत मौर्य, कल्लू मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें