जौनपुर: टीडी कॉलेज के कर्मचारी पर हमला | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। टीडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय में मानदेय पर तैनात कर्मचारी को मंगलवार को मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राचार्य कार्यालय में मानदेय पर कर्मचारी चंद्र प्रकाश गिरी 32 वर्ष, कालेज के पास स्थित टीचर्स कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि सुबह अपने बच्चे को नेहरू बालोद्यान स्कूल में बाइक से छोड़ने गए थे। लौटते समय कालेज के दक्षिणी गेट से परिसर में घुसे तो तीन युवकों ने हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी पुलिस लाइन की तरफ भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारी का मेडिकल मुआयना कराया। चंद्रप्रकाश गिरी ने बताया कि उनका किसी से उसका कोई विवाद नहीं है। लाइन बाजार थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
![]() |
Advt. |