जौनपुर: आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में रखा उपवास | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जेल में बंद सांसद संजय सिंह की रिहाई को लेकर किया प्रदर्शन
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जेल से प्रत्येक शुक्रवार को उपवास करेंगे उनके साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उत्तर प्रदेश के हर जिले में भारत माता की मूर्ति, प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उपवास रख रहें हैं। इसी क्रम में आप के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में शुक्रवार को आप पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय से इकट्ठा होकर सांसद संजय सिंह को रिहा करो का नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट कचहरी में बने शाहिद स्तंभ के सामने तक पैदल चलकर उपवास कार्यक्रम किया गया और इसी के पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं ने संविधान के प्रति शपथ भी लिया। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी व लोकप्रिय सांसद संजय सिंह ने अपनी पत्नी से जेल में मुलाक़ात के बाद अपनी इस अपील को कार्यकर्ताओ तक पहुंचाया हैं अपने नेता की अपील के बाद कार्यकर्ता हर जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एकजुट होंगे और मोदी सरकार की बढ़ती तानाशाही और संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ भारत माता के समक्ष उपवास कर तानाशाही के खिलाफ लड़ने की शक्ति की कामना करेगें। इस उपवास के साथ ही लोगों में देश के प्रति एकता और अखंडता स्थापित करने की भी कोशिश होगी। गौरतलब हैं कि पार्टी कार्यकर्ता अपने सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा अवैध गिरफ्तारी के विरोध में लम्बे समय से आंदोलन चला रहे हैं। पहले कार्यकर्ता 30 लाख घरों तक घर घर पर्चा बाँट कर लोगों को संजय सिंह की गिरफ़्तारी का सच बता चुके हैं यही नहीं पार्टी लोकतंत्र बचाओ रैली भी मेरठ, गाजियाबाद और मऊ सहित सभी मण्डलों में आयोजित कर चुकी हैं जिसने दिल्ली, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री भी भाग लें चुके हैं। इस मौके पर जिला सचिव एड. शैलेंद्र यादव, अतुल कुमार तिवारी, अमरनाथ यादव, डॉ दिवाकर मौर्य, धर्मेंद्र यादव, विवेक यादव (विक्की), अनीता मिश्रा, वंदना मिश्रा, विद्याधर मिश्र, साधना त्रिपाठी, रंभा सिंह, अनिल धर, अरविंद यादव, अमर बहादुर यादव, जियालाल यादव, प्रभारी रु पेश कुमार, विजेंद्र गुप्ता, शिव पूजन प्रजापति, रवि यादव, दिलीप सरोज, महेश यादव, धीरज कुमार, मुन्नालाल, शशिधर चौहान, केपी गुप्ता, श्याम लाल पटेल, श्यामलाल पटेल, लल्लन, डॉ. राम भुवन गौतम, विनोद यादव, मनीष प्रजापति, सूरज सोनकर, अमर बहादुर, नानक यादव, विशाल मौर्य, अरविंद यादव, वकील सोनकर, मुकेश सोनकर, इस्लाम खान, नवीन प्रजापति, अंकुश अग्रहरि, अतुल कुमार, राकेश कुमार, विजय धारिया, अमित वि·ाकर्मा, विनोद यादव, सुरज कन्नौजिया, राम बहादुर यादव, विशाल यादव, अजय यादव इत्यादि लोग शामिल हुए।