जौनपुर: दबंगों ने सात लोगों को पीट कर किया घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चन्दवक जौनपुर। क्षेत्र के बगेरवा गांव के दलित बस्ती में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के महिला पुरूष समेत सात लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज सीएचसी डोभी में कराया गया। घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बगेरवा गांव के दलित बस्ती में एक युवक रात आठ बजे छत पर खड़े होकर लघुशंका कर रहा था जो पड़ोसी के दरवाजे पर गिर रहा था।जिसका उलाहना देने के लिए पड़ोसी युवक के घर गए तो वहां उलाहना सुनने समझने की बजाय युवक के परिजन अपशब्द कहने लगे।मना करने पर उलाहना देने गए लोगों की दबंगों ने पिटाई कर दी। पिटाई से 35 वर्षीय शशिकला पत्नी अच्छेलाल,22 वर्षीय काजल पत्नी दिनेश, 15 वर्षीय सोनाली पुत्री अच्छेलाल,28 वर्षीय सत्येंद्र पुत्र बजरंगी,17 वर्षीय सूरज पुत्र छबिलाल,45 वर्षीय अच्छेलाल पुत्र श्यामकेर,70 वर्षीय बादामी देवी पत्नी श्यामकेर घायल हो गए।घायलों का इलाज पुलिस द्वारा सीएचसी डोभी में कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
![]() |
Advt. |