जौनपुर: श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से पाप हो जाते हैं नष्ट: प्रमोद दास | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी गांव स्थित मां वनसत्ती जूनियर हाई स्कूल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा सुनाते हुए प्रमोद दास महाराज ने कहा की कथा कोई भी हो कथा सुनने से इंसान के सारे पाप धुल जाते हैं। उन्होंने कहा बहुत से लोग कहते हैं की कथा सुनने से क्या होता है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता की जिस तरह पढ़ने से ज्ञान होता है उसी तरह तरह कथा सुनने से भी ज्ञान होता है। महाराज जी ने कहा की शास्त्र का जीवन में बहुत महत्व है। शास्त्र से ही जीवन चलता है। उन्होंने कहा जितनी शिक्षण संस्थाएं चल रही हैं उन सभी में वर्ष में एक बार राम कथा या श्रीमद् भागवत कथा होनी चाहिए। जिससे बच्चों के साथ-साथ क्षेत्र के अभिभावकों का भी कल्याण हो। उन्होंने कहा जिस जगह कथा हवन यज्ञ होता है। उसके आसपास का सारा वातावरण शुद्ध हो जाता है। इस मौके पर नंदलाल यादव रामे·ार निषाद मंजू देवी सहित तमाम ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |