जौनपुर: नहर में नरमुंड मिलने से मचा हड़कंप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊँचगांव में शारदा सहायक नहर में नरमुंड तथा शरीर के कुछ अंग मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह कुछ लोग शौच करने हेतु नहर की तरफ गये जहां पर नरमुंड दिखाई पड़ा जिसकी सूचना गांव मंे पहुंची जिससे मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। उपस्थित लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर थानाध्यक्ष ने पहुंच कर नरमुंड तथा शरीर के मिले अवशेष को लेकर जांच हेतु जिला अस्पताल भेजा। बताते चलें कि सारदा सहायक नहर के बगल ऊंचगाव गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह 14 अक्टूबर नहर पर से ही गायब हो गये थे। उनके पुत्र अंकित सिंह द्वारा काफी खोजबीन के बाद न मिलने पर थाने पर तहरीर देते हुए पिता शैलेन्द्र सिंह की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस द्वारा जांच में पुल के पास गुमशुदा का स्लीपर मिला था वहीं कुछ दूरी पर आज सुबह नरमुंड के साथ शरीर के अंगों के अवशेष मिले हैं जिससे गुमशुदा के पुत्र अंकित सिंह के साथ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि गायब हुए शैलेन्द्र सिंह का ही शव है जो किसी ने मार कर नहर में डाल दिया जो पानी अधिक होने से उस समय शव खोजने के बाद भी नहीं मिला पर यह तो जांच के उपरांत ही सत्यता सामने आयेगी कि नरमुंड किसका है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुजानगंज रोहित मिश्रा ने बताया नहर में किसी इंसान का सर एवं शरीर अंग के कुछ भाग मिले हैं जिन्हें हमने जांच हेतु भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद ही सत्यता सामने आएगी।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |