जौनपुर: लड़की लड़का एक समान, फिर क्यूं भेद करे इंसान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रैली व नुक्कड़ नाटक से लैंगिक समानता का संदेश
जौनपुर। शाहगंज (सोधी) विकास खंड के निजामपुर जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने गुरु वार को रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिए लैंगिक समानता का संदेश दिया। छात्रों ने यह बताने की कोशिश की कि समाज में लिंग के आधार पर भेदभाव असंवैधानिक है। इस रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन सौहार्द साथी रीतू यादव की अगुवाई में सौहार्द बंधुता मंच और बाल बंधुता मंच की ओर से किया गया था। बेटा - बेटी एक समान फिर बेटी का क्यूं हो अपमान। लड़का लड़की एक समान फिर क्यूं भेद करे इंसान, जैसे नारों के साथ छात्रों की रैली सड़क पर निकली तो गांव के लोग भी घर से बाहर निकल आए। पहले लोगों के समझ में नहीं आया कि आखिर इस रैली का मकसद क्या है, लेकिन आगे जाकर निजामपुर चौराहे के पास जब छात्र और छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज में लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव पर चोट किया तो लोगों के समझ में आगया कि ये बच्चे कद में छोटे जरूर हैं लेकिन इनका संदेश बड़ा है। शाहगंज कोतवाली के एसआई जियाउद्दीन और कांस्टेबल पुष्पा ने छात्रों को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव, सुनीता यादव, ज्योत्सना, सुचिता दयाल, गीता यादव मौजूद थी। नाटक में प्रतिभाग करने वाले दीपक, प्रियंका, स्वरा, आकांक्षा, प्रतिज्ञा,प्रिया, मुस्कान, लाडली, विकास, आदर्श, नैतिक, उत्सव, राममिलन और सौरभ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |