जौनपुर: पेड़ से लटकता मिला शव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदयचंदपुर में गोमती पुल के पास एक आम के पेड़ में रस्सी से झूलता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बताते हैं कि ग्राम सरायबीरू निवासी वीरेंद्र कुमार यादव का 24वर्षी पुत्र मित्तल यादव शनिवार की रात दस बजे से अपने घर से गायब था। जब देर रात वह घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन किये किन्तु उसका पता नहीं चला। रविवार को जब सुबह कुछ लोगों की नजर गले में रस्सी के फंदे से पेड़ में लटकता शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामजन्म यादव ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की गत वर्ष मई माह में शादी हुई थी ,और वह किराने का दुकान खोल रखा था। इस रहस्यमय मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। परिजन भी कुछ कारण बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |