जौनपुर: संस्था की पहचान सेवा कार्यों से होती है:मुरली पाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कोणार्क कम्पनी ने नौ सौ जरूरत मंदो को बांटे कम्बल
थानागद्दी जौनपुर। क्षेत्र के बरामनपुर स्थित कोणार्क फाइबर सीमेंट चादर बनाने वाली यूएएल उत्तर प्रदेश कारखाने में बुधवार को ठंड को देखते हुए नौ सौ जरूरतमंदों में कम्बल बांटे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस काशी प्रान्त के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने कहा कि किसी संगठन या संस्था की पहचान केवल उसकी कार्यकुशलता गुणवत्ता से ही नही अपितु उसके द्वारा किये गए सेवा कार्यो और अन्य क्रियाकलापो से होती है। कुशल अधिकारियों और कर्मचारी संगठन अथवा संस्था की रीढ़ होते है। अवकाश प्राप्त मुख्य चिकित्साधिकारी डा एमपी सिंह ने कहा कि यह कम्पनी समाजसेवा पुनीत कार्य प्रतिवर्ष करती है। इससे लोंगो को प्रेरणा लेनी चाहिए। कम्पनी के जनरल मैनेजर विष्णु पांडेय ने कहा कम्पनी सीएसआर का सौ फीसदी खर्च समाज कार्य मे लगाती है। मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति सार्वजनिक स्थलों पर आश्रयस्थल शौचालय साड़ी एवं कम्बल वितरण निशुल्क चिकित्सा एम्बुलेंस सुविधा बृक्षारोपण सहित अन्य सामाजिक क्रियाकलापो के द्वारा कम्पनी क्षेत्रवासियो को सदैव लाभान्वित करती है। संचालन मुरारी पांडेय ने किया। मुख्य रूप से पर्सनल मैनेजर डीएन उपाध्याय, ए वी सिंह, जगदीश सिंह दुर्गा प्रसाद सिंह दिलीप सिंह करिया, गुल्ली पाण्डे, सत्येंद्र प्रधान वेदप्रकाश सिंह, धनन्जय मिश्र, अरु ण सिंह, अंजनी मिश्र सहित दर्जनों उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |