जौनपुर: संकल्प यात्रा के तहत सभा का किया गया आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
थानागद्दी जौनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को विकास खंड केराकत अंर्तगत ग्राम पंचायत उमरवार भदवार प्राथमिक विद्यालय परिसर एवं गोबरा में ग्राम प्रधान के आवास पर सभा का आयोजन किया गया। जहां पर सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं विजली, पानी, मुफ्त राशन, आवास, स्वास्थ्य, कृषि विकास, पीएम सम्मान निधि आदि योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गयी तथा योजनाओं से लाभान्वित लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत गारंटी वाहन के माध्यम से जानकारी दी गयी और ड्रोन से उर्वरक छिड़काव कर उन्नत खेती करने के लिए अवगत कराया गया। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा विकसित भारत की ओर अग्रसर के लिए संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शोभनाथ, दयाल रघुवंशी, स्वामीनाथ, दीपक सिंह, अच्छेलाल यादव,अमित सिंह, हरेंद्र यादव, सूरज सिंह तथा गोबरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसमुझ निषाद, वीडियो जितेन्द्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान रामप्रकाश शर्मा, सेक्रेटरी सौरभ दुबे,योगेश मिश्र,सच्चिदानंद मिश्र आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |