जौनपुर: सब्जी मंडी में नित्य लगने वाले जाम से लोग परेशान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। चौराहे से पांच सौ मीटर आगे जिला मुख्यालय मार्ग पर संचालित सब्जी मंडी में नित्य सुबह जाम की समस्या से लोगों को तमाम फजीहतें झेलनी पड़ रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन भी कोई कदम नहीं उठा रहा है। जो राहगीरों, किसानों और दुकानदारों के लिए बड़ी फजीहत बना हुआ है।ाब्जी मंडी में बांस बल्ली के सहारे बनी दुकानों से सड़क की पटरी तक दोनों तरफ आढि़तए अपनी दुकान लगा लेते हैं। मंडी में सैकड़ों ग्राहक सब्जी खरीदने आते हैं। वह भी अपने दुपहिया-तिपहिया वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं। सुबह विद्यालयों का समय होने के चलते छात्र छात्राएं भी स्कूल के लिए निकलती है। यह जिले तक जाने वाला मुख्य मार्ग होने के चलते छोटे बड़े वाहन भी आते जाते रहते हैं। जिससे जाम की स्थिति और भी विकराल हो जाती है। कभी कभी तो घंटों तक मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है। पुलिस प्रशासन भी इस तरफ आंख मूंदे बैठा रहता है। जिसके चलते समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
![]() |
| Advt. |


