जौनपुर: मारपीट के आरोपित तीन के विरूद्ध मुकदमा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। शेख असरखपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ पड़ोसी के द्वारा महिला और उसके पुत्र को मारने पीटने, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी के आरोपित माता, पुत्री और दो पुत्रों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।ाांव निवासी प्रेमा देवी पत्नी रामचंद्र थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपने पुत्र रवी के साथ घर पर रहती। उनका पति बांबे रहता है। वह पुराने मकान को तोड़ कर नया बनवा रही है। शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ऊषा देवी, पुत्री संतीरा, पुत्र सिकंदर और संतोष निर्माणाधीन मकान में तोड़ फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उसे और उसके पुत्र रवी को मारपीट दिए। नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त चारों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |