जौनपुर: मेला में किसानों को दी गयी जैविक खेती की जानकारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित किसान मेले में मौजूद किसानों को आधुनिक तथा जैविक खेती सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। हालांकि हाड़ कंपाती ठंड के कारण किसानों की उपस्थिति अपेक्षा से कम रही।कृषि वैज्ञानिक रबिन्द्र पाल ने किसानों को जैविक खेती के फायदों को बताया। इसके साथ ही बर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की जानकारी दी । यांत्रीकरण के उपयोग करने के ढंग भी बताया।इसके साथ ही नई बीज उत्पादन कैसे हो इसे विस्तार से समझाया। किसानों को कब कैसे फसलों को रोगों से बचाया जाय,उसके लिए किस दवा का कब छिड़काव किया जाय उसकी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में एडीओ एजी विकास सिंह ने किसानों को सरकार द्वारा किस बीज में सब्सिडी के बिषय में बताया। साथ ही कितना बीज कितने खेत मे बोया जाना है उसकी जानकारी दिया। कार्यक्रम में शेषनाथ विंद, राजेन्द्र पाल,रबि यादव, सुरेन्द्र मिश्रा,सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

