जौनपुर: फातमा ज़हरा महिलाओं के लिए हैं आदर्श: वसी हसन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अज़ाऐ फातमी की अलविदाई मजलिस का हुआ आयोजन
शाहगंज जौनपुर। नगर के भादी खास मोहल्ले में अज़ाऐ फातिमी कि अलविदाई मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को मौलाना वसी हसन ख़्ाान फैज़ाबादी ने ख्ेाताब करते हुए कहा कि मुसलमानों के रसूल की इकलौती बेटी हज़रत फातिमा ज़हरा जिसे रसूले अकरम अपनी मां कहते थे वे कायनात की सारी औरतों के लिए नमूनये अमल हैं। कहा कि अगर महिलाएं इनके बताए हुए रास्ते पर अमल करें तो उन्हें रु सवाइयों का सामना न करना पड़े। जनाबे फातमा पर ढहाए गए जुल्म को बताते हुए उन्होंने कहा कि आखिरी रसूल की शहादत के बाद जालिमों ने आग और लकड़ी ला कर फातिमा ज़हरा के घर में आग लगा। जलता हुआा दरवाजा फातमा जहरा के ऊपर गिरने से उनके शिकम में पल रहा उनका बेटा मोहसिन शहीद हो गया। मसाएब सुन कर मजलिस में मौजूद लोगों की आंखों से आंसू निकलने लगे। पांच दिवसीय मजलिस मकतबे फातिमी भादी खास की तरफ से मस्जिद औलाद हुसैन में की गई। संचालन हुसैन अब्बास खान ने किया। इस मौके पर डॉ.अबरार हुसैन, हसीन भादवी, सैफ नवाब जौनपुरी, इकबाल भादवी ने कलाम पेश किया।
![]() |
Advt. |