जौनपुर: विधायक रमेश सिंह ने मृतक के परिवार को बंधया ढांढस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता दिलाने का दिया आश्वासन
शाहगंज जौनपुर। खुटहन मार्ग स्थित छित्तूपुर चौराहे पर 9 दिसंबर को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर से भेला गांव निवासी मुन्ना प्रजापति की पत्नी निशा प्रजापति की मौत हो गई थी। जिसकी खबर सुनकर स्थानीय विधायक रमेश सिंह मृतक महिला के शोक संतप्त परिजनों से मिले। परिवार के लोगों से मिलकर विधायक ने ढांढस बंधाया। उन्होंने सीओ शुभम तोंदी से फोन पर बात करके ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी और ट्रैक्टर को सीज करने के लिए कहा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करवाने का आ·ाासन दिया। दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से बच्चों सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। विधायक ने पूर्ण रूप से आ·ास्त किया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हर संभव आर्थिक सहायता जरु र दिलवाएंगे। गौरतलब है कि तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहे चालक की लापरवाही से निशा प्रजापति की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई थी। मौका पाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया था। उक्त प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात के विरु द्ध मुकदमा पंजीकृत किया था किंतु अभी तक गिरफ्तारी न होने से परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। इस अवसर पर कोटेदार संजय सिंह, दीपेंद्र सिंह सोनू, सीताराम प्रजापति पूर्व प्रधान, बोसन तिवारी, अवधेश मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



