जौनपुर: स्वयं सेवक संस्थान द्वारा संगोष्ठी का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र में स्वयं सेवक संस्थान द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित द्विवेदी द्वारा उत्तर प्रदेश प्रकोष्ठ के कार्य कारिणी सदस्यों का गठन प्रक्रिया गौरीशंकर धाम में पूर्ण की गई। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार को चिन्हित करते हुए उन पर अंकुश लगाना तथा गरीब, विकलांग एवं असहाय लोगों की मदद करना ही संगठन का मूल उद्देश्य है तथा संस्था का महाराष्ट्र एवं गुजरात तथा सिलवासा के बाद उत्तर प्रदेश प्रदेश में शुभारम्भ हो चुका है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं संरक्षक के रूप में अरु ण कुमार तिवारी, कन्हैया लाल तिवारी,विजय द्विवेदी, रविशंकर त्रिपाठी, राकेश तिवारी, अशोक मिश्रा, त्रिभुवन नाथ पाण्डेय,आनंद सिंह, देवेंद्र सिंह,उमेश चंद्र पाण्डेय, मातासेवक पाण्डेय, विनीत कुमार त्रिपाठी,संजय द्विवेदी,सुरेश चंद्र ,विमलेश पाठक, अरविन्द तिवारी, सुधीर त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, राहुल द्विवेदी, अंश पाण्डेय आदि लोगो को स्वयं सेवक संथान के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।