मुंबई। पूर्वांचल के विकास और पूर्वांचल से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली सामाजिक संस्था पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने युवा समाजसेवी कृष्ण कुमार मिश्रा को गुजरात प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुजरात प्रभारी हेमचंद यादव (गुरुजी) की अनुशंसा पर उन्हें यह पद दिया गया है। गुजरात प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद कृष्ण कुमार मिश्रा ने डॉ द्रिगेश यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। गुजरात के आम आदमी तक संगठन की आवाज को पहुंचाने का काम करेंगे।
पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवपूजन पांडे, सभाजीत यादव, कृष्ण कुमार यादव (पप्पू), आरजू बरनवाल, सुनील कुमार, कवि विमलेश जौनपुरिया, मनोज पांडे, लोकगीत गायक राजेंद्र विश्वकर्मा, गायक चंद्रजीत यादव इंजीनियर बृजेश यादव, राघवेंद्र यादव, रामसेवक यादव, ईश्वर यादव, झुल्लुर यादव, अमरजीत यादव, गायक संतोष यादव पगड़ीवाले, कवि पंकज यादव, श्री राधेकृष्ण सनातन धर्म फाऊंडेशन के अध्यक्ष डी एन यादव, एड. सतीश श्रीवास्तव तथा राजमणि मौर्य समेत संस्था के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कृष्ण मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।
0 टिप्पणियाँ