जौनपुर: बैंक कैशियर का बैग लेकर बदमाश फरार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
तेजीबाजार। बदमाशों का दिन-ब-दिन हौसला बुलंद होता जा रहा है। आए दिन लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। यूनियन बैंक तेजीबाजार के वरिष्ठ खजांची गुलाबधर पाठक बैंक से अपने घर छतौली थाना तेजीबाजार जा रहे थे। जब वह तेजीबाजार थाना क्षेत्र के सकल्देल्हा चौराहे से आगे भूतहिया के पास बाइक खड़ी करके लघुशंका के लिए रु कना चाहे तो पीछे से बाइक से आ रहे बाइक सवार दो बदमाश उनकी बैग गाड़ी से छीनकर कर भाग गए।
मुख्य खजांची गुलाबचंद पाठक ने बताया कि जब वह लघुशंका करने के लिए रुकना चाहे तो पीछे से बदमाश बैग छीनकर भाग गए। इसकी शिकायत तेजी बाजार थाने पर किया। बैग में बैंक की चाभी, कागजात व दो हजार रुपया था। बैंक कैशियर ने तहरीर देकर शिकायत सुबह तेजी बाजार थाने पर किया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा लिखकर जांच पड़ताल किया जा रहा है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |