गोरखपुर: छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गोरखपुर। जिले की अलग अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने छेड़खानी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बांसगांव थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ छेड़खानी के आरोपी एजाज उर्फ राजू को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ किशोरी के परिजनों ने केस दर्ज कराया था। उधर पीपीगंज पुलिस ने जंगल झझवा टोला बेलौहा निवासी विवेक चौहान उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ नाबालिग के साथ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज था।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Gorakhpur
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh