गोरखपुर: डीडीयू की फुटबॉल टीम हुई चयनित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गोरखपुर। आईआईएमटी विश्वविद्यालय, मेरठ में 26 दिसंबर से आयोजित उत्तर पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम का चयन मंगलवार को हो गया। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ राजवीर सिंह ने कहा कि डीडीयू से गौरव उमेश कुमार निषाद, अमित कुमार बागी, कृष्णा सिंह, आकाश कुमार, अनस शेख, बीआरडी पीजी कॉलेज, देवरिया से समीर शेखर, माता शिवराजी देवी डिग्री कॉलेज से रविन्द्र गुप्ता, डीएवी पीजी कॉलेज से विराज पाण्डेय व सुनील भारती, वीएनवीपी पीजी कॉलेज से आशीष कुमार पासवान व गौरव कुमार, बापू पीजी कॉलेज से सौरभ कुमार यादव व वीर अब्दुल हमीद स्मारक पीजी कॉलेज से नसीम अहमद, आशिफ अली, तहसीम आलम और इबने तालिब का चयन किया गया है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |