जौनपुर: स्कूली बच्चों के बीच स्वेटर व जूता का वितरण | #NayaSaveraNetwork
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में साईं मंदिर ट्रस्ट के सौजन्य से प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने ठंड को देखते ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाव के लिए लगभग 100 छात्राओं को स्वेटर एवं जूता मौजा का वितरण किया गया। ठंड से बचाव का वस्त्र प्राप्त कर छात्राएं अत्यंत प्रसन्न हुई।
डा. डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि बेहद ठंड में सभी का फर्ज बनता है कि जिनके पास स्वेटर और जूता मौजा नहीं है उनकी मदद हम अपने स्तर से करें इससे अच्छा कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता है मै आश्वस्त करता हू जिसके भी पास ठंड से बचाव के ऊनी कपड़े नहीं वह तुरन्त मुझसे सम्पर्क करे मै उसे उपलब्ध कराऊगा।
प्रबंधक ने साईं ट्रस्ट से प्राप्त धन का वितरण आर्थिक रूप कमजोर वर्ग के छात्राओं के लिए ही लक्ष्य रखा गया है मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि किसी को ठंड से बीमार नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक गण कर्मचारी उपस्थित थे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |