बरेली: कानपुर की अनीता और नोएडा की कवयित्री मीनू को मिला सीमा साहित्य सम्मान | #NayaSaveraNetwork

nayasabera

नया सवेरा नेटवर्क

  • राष्ट्र निर्माण में नारियों की अहम भूमिका: डा. अरुण कुमार

बरेली। मानव सेवा क्लब एवं भारतीय पत्रकारिता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सावित्री सीमा स्मृति समारोह का आयोजन रविवार को रोटरी भवन में हुआ। जिसमें कानपुर की कवयित्री अनीता मौर्य और नोएडा की मीनू वर्मा को 25 वां सीमा स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया तथा बरेली की साहित्यकार  डॉ. वंदना शरद को सावित्री सक्सेना स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप हार, शाल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न  क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,वन पर्यावरण मंत्री डा. अरूण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, डा. पवन सक्सेना,सत्येंद्र सक्सेना और एन.एल.शर्मा ने भेंट किया।विविध संवाद पत्रिका के नारी विशेषांक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। 

नारी उत्थान चर्चा पर करते हुए ब्रह्मकुमारी पार्वती दीदी और नीता दीदी ने कहा कि नारी सृष्टि की अदभुत रचना तो है लेकिन उसे अपने दायित्वों का निर्वाह ईमानदारी से करना चाहिए ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। मुख्य अतिथि डा. अरुण कुमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हमेशा से नारियों का योगदान रहा है।सम्मानित कवयित्रियों का कविता पाठ भी हुआ। गीतकार रमेश गौतम और कवि कमल सक्सेना ने भी नारी पर अपनी मोहक रचना प्रस्तुत की। मधु वर्मा ने सरस्वती वंदना, शकुन सक्सेना और अरुणा सिन्हा ने वंदे मातरम और प्रकाश चंद्र सक्सेना ने आह्वान गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। 

क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। महासचिव सत्येंद्र सक्सेना ने क्लब के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्लब ने जुलाई से अब तक छः माह में 40 से ज्यादा सेवा के कार्य कर लिए हैं। जन्मदिन पर क्लब के संरक्षक डा. अरुण कुमार अभिनंदन किया गया। संवाद पत्रिका में छपे 60 से ज्यादा रचनाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और सभी का आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. अतुल कुमार वर्मा ने व्यक्त किया। खासतौर से मौजूद लोगों में डा. अजय गुप्ता,मुकेश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, रणधीर प्रसाद गौड़, जितेंद्र सक्सेना, मीता गुप्ता, रोहित राकेश, इन्द्र देव त्रिवेदी , प्रकाश चन्द्र, अरुणा, कल्पना सक्सेना  सहित आदि लोग मौजूद रहे। 



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें