जौनपुर: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए पहले दिन 11 ने किया नामांकन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। तहसील बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों को लेकर होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन के प्रथम दिन बुधवार को 11लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव संचालन समिति के अमरनाथ यादव, अनिल सिंह, उपेन्द्र उपाध्याय, सुरेश राम व रविकांत यादव ने बताया कि प्रथम दिन 11 लोगों नामांकन पत्र दाखिल किया। जिन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है,उसमें तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद हेतु शिवानन्द यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु रामबचन व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अमृतलाल यादव व महामंत्री पद हेतु अवधेश कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह ,जयप्रकाश मौर्या,अशोक कुमार व राजवंत कुमार एंव सहमंत्री पद हेतु सुनील कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पद हेतु अशोक कुमार यादव व मीडिया प्रभारी पद हेतु अनिल सोनकर गांगुली व कार्यकारी सदस्य हेतु रविन्द्र कुमार का नामांकन पत्र शामिल है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |