वाराणसी। काशी महाराष्ट्र सेवा समिति की ओर से संस्था के नीलकंठ स्मृति भवन में कोजागिरी कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित हुआ। इसमें संगीत संध्या की शुरुआत वसुधा दीक्षित के मराठी अभंग व सुमधुर भावगीतों से हुई। तुषार बांधोकर ने बांसुरी पर राग विहाग की अवतारणा की।
इसके बाद डॉ. अर्चना म्हस्कर ने प्रस्तुत दी। अंत में मराठी भावगीत ‘बाई मी विकत घेतला श्याम की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। संचालन माधव रटाटे व धन्यवाद षडानन पाठक ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष आत्माराम बक्षी, संतोष सोलापुरकर, मकरंद म्हैसकर, किशन रामडोहकर, सुनील दीक्षित, वैशाली पाठक, मंदा, कंचन मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ