BREAKING

एथिलीन ऑक्साइड ले जा रहा टैंकर पुणे-अहमदनगर रोड पर पलटा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे-अहमदनगद एक्सप्रेसवे पर बेहद ज्वलनशील और जहरीली गैस ले जा रहा टैंकर पलने से आपाकालीन स्थिति खड़ी हो गई है। टैंकर चला रहे ड्राइवर के गैस के प्रभाव में आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तो वहीं दूसरी तरफ पलटे गैस टैंकर पर अग्नि शमन की टीमें आग न लगे इसके लिए कोशिश कर रही हैं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर एक्सप्रेसवे के इस हिस्से में ट्रैफिक को रोकते हुए मार्ग को बदल दिया। यह टैंकर रिलायंस पेट्रोकेमिकल कंपनी का बताया जा रहा है। जहां पर टैंकर पलटा है। सड़क के उस हिस्से पर ट्रैफिक का फ्लो काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में टैंकर को हटाने जाने तक रूट डायवर्ट किया गया है।

पुलिस ने मिली जानकारी के पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर वडगांव शेरी चौक के पास गैस ले जा रहा एक टैंकर पलट गया। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें देर रात लगभग 12.47 बजे एक निजी क्षेत्र की रासायनिक कंपनी द्वारा संचालित टैंकर से एथिलीन ऑक्साइड ले जा रहे टैंकर के पलटने की सूचना मिली थी। टैंकर में भरी एथिलीन ऑक्साइड एक अत्यधिक ज्वलनशील, जहरीला और कैंसरकारी रसायन है। इसके चलते टैंकर के आसपास के क्षेत्र में बेरीकेडिंग की गई है। पुणे में फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने एकाएक खड़ी हुई आपात स्थिति को संभाला। मौके पर पुलिस बल और दमकल की टीम स्थिति पर नजर रखे हुए है। इस टैंकर को हटाने के लिए एक्सर्ट्स की मदद मांगी गई है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें