शाहरुख खान समेत कई स्टार्स ने दी 26/11 के अनसंग हीरोज को श्रद्धांजलि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के ताज होटल में हुए आतंकी हमले को 15 साल बीत चुके हैं। रविवार को मुंबई हमलों की 15वीं बरसी पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स’ का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स भी पहुंचें थे। जहां सभी लोगों ने हमले में शहीद हुए जवानों को नमन किया।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी अमृता फडणवीस के नेतृत्व में दिव्यज फाउंडेशन के ‘ग्लोबल पीस’ इवेंट का हिस्सा बने। जहां उन्होंने 26/11 के नायकों को श्रद्धांजलि दी। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसका एक वीडियो एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट से भी शेयर किया है। जिसमें शाहरुख खान ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के अलावा इस इवेंट में शरद केलकर, टाइगर श्रॉफ, मनीषा कोइराला, ईशा कोप्पिकर, कीर्ति कुल्हारी और हिमेश रेशमिया जैसे कई अन्य स्टार्स भी शामिल हुए थे।


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)