जौनपुर: वृद्धा आश्रम में हुआ कार्यक्रम | #NayaSaveraNetwork
जौनपुर। लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने नि:स्वार्थ भाव से पूरे जनपद में सेवा कार्य करा रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट के विशेष पदाधिकारी सतीश निषाद ने वृद्धा आश्रम में कार्यक्रम किया जिसकी शुरुआत लड्डू गोपाल के आरती पूजन से हुई। संस्थाध्यक्ष अक्षय गुप्ता व कार्यक्रम के आयोजककर्ता सतीश निषाद, व्यवस्थापक सत्यम प्रजापति, राजा अग्रहरी ने वृद्ध माता-पिता की भी आरती पूजन किया।
तत्पश्चात लड्डू गोपाल को भोग लगाकर प्रसाद और नाश्ता का वितरण किया गया। सभी वृद्ध माता-पिता ने आशीर्वाद देते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा भाव की प्रशंसा किया। कार्यक्रम के संरक्षक सुनील राय ने बताया कि हमारी संस्था नेत्रहीन, दिव्यांग, वृद्ध एवं असहाय लोगों के लिए हमेशा नि:स्वार्थ भाव से ऐसे ही सेवा कार्य करती आई है और आगे भी ऐसे ही करेगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ गुप्ता, हर्ष वर्मा, मो० जमाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
