प्रयागराज: वरिष्ठ साहित्यकार नरेश मिश्र आईसीयू में भर्ती, हालात गंभीर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। अल्लापुर के रहने वाले वरिष्ठ साहित्यकार नरेश मिश्र की हालात नाजुक है। वे अल्लापुर स्थित न्यू साकेत अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। 10 नवंबर को घर में फिसल कर गिए गए थे, जिससे उनके कूले और रीढ़ की हड्डी में चोट लग गयी थी। 11 नंवबर को उन्हें सिटी अस्पताल में दिखाया गया उसके बाद घर चले आए। पांच दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन पहले तक नरेश मिश्र बातचीत कर रहे थे। 91 वर्षीय मिश्र ने 11 नंवबर को अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने 25 साल तक आकाशवाणी में नौकरी की उसके बाद सक्रिय लेखन से जुड़ गए। उनकी विभिन्न विधाओं में 70 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh


