प्रयागराज: ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन 26 नवंबर को | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मचारिणी की ओर से 26 नवंबर को ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन होगा। टैगोर टाउन स्थित ओझा हॉस्पिटल में संरक्षक डॉ. एलएस ओझा ने बताया कि प्रदेश में पहली बार हो रहे सम्मेलन का आयोजन परेड मैदान में होगा। इसमें देश भर से लगभग एक लाख लोग भाग लेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा होंगे और अध्यक्षता जगदीश मिश्र बाल्टी बाबा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल तिवारी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि बाजीराव के प्रपौत्र प्रभाकर राव पेशवा होंगे। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 ब्राह्मणों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में बिहार के सांसद सतीश चंद्र दुबे, क्षिप्रा शुक्ला, कपिल मिश्र, सांसद मनोज तिवारी, कथावाचक शिवाकांत, स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी मौजूद रहेंगे।


