BREAKING

प्रयागराज: अतीक के चचेरे भाई असलम उर्फ मंत्री गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददाता माफिया, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत पुलिस ने बुधवार को माफिया अतीक के चचेरे भाई मो. असलम उर्फ मंत्री को गिरफ्तार कर लिया। असलम उर्फ मंत्री पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। धूमनगंज पुलिस ने सटीक सूचना पर असलम को एसडीएम चौराहा राजरूपपुर से पकड़ा। पूछताछ में असलम ने अतीक गैंग से संबंधित कई राज उगले हैं। हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत अन्य गंभीर मामलों का आरोपित असलम काफी दिनों से फरार चल रहा था।

असलम को माफिया अतीक अहमद, उसके बेटे अली, असाद कालिया समेत 12 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में भी नामजद किया गया था। मो. साबिर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि कसारी मसारी में असलम समेत अतीक गैंग के मेंबरों पर उसे घर कर हत्या का प्रयास किया। फोन पर माफिया अतीक से बता कराई और एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी थी। इस मामले में अतीक अहमद को 120 बी का आरोपित बनाया गया था जबकि उसके बेटे अली, असाद कालिया, असलम मंत्री समेत अन्य के खिलाफ अन्य गंभीर धाराएं लगी थीं। इसके अलावा मो. साबिर को एक बार अगवा कर अतीक के पास गुजरात जेल ले जाने की कोशिश की गई थी। इस मामले में भी असलम उर्फ मंत्री को नामजद किया गया था। कसारी मसारी धूमनगंज के रहने वाले इकबाल अहमद के बेटे असलम उर्फ मंत्री से पुलिस ने अतीक गैंग के अन्य मेंबरों के बारे में भी पूछताछ की है। असलम के खिलाफ वर्ष 2001 में भी मुकदमा दर्ज हुआ था।


*खुल गया! पहला डिजिटल लाईब्रेरी जौनपुर में | गजाधर सिंह डिजिटल लाइब्रेरी | डायरेक्टर - रजनी सिंह | मैनेजर - प्रशान्त सिंह | Ph.: 05452-350704, Mob: 9450678317, 9125184758 | ईशापुर (कुर्चनपुर) शंकर जी मंदिर के पास, जौनपुर | हमारी सुविधाएं  - # वातानुकूलित लाइब्रेरी. # शांतिपूर्ण वातावरण. # हाईस्पीड वाईफाई डबल नेटवर्क. # सी.सी.टी.वी. कैमरा HD. # लॉकर सुविधा # न्यूज पेपर. # साप्ताहिक एवं मासिक करेन्ट अफेयर्स. # मिनरल वाटर. # कैन्टिन की सुविधा. # सेफ पार्किंग | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.




नया सबेरा का चैनल JOIN करें