लखनऊ: श्री गुरुनानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व 27 नवम्बर को | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व 27 नवम्बर को श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर यहियागंज स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी में 26 नवम्बर की शाम से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। गुरुद्वारा के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 26 नवम्बर को शाम सात बजे से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 27 नवम्बर को सुबह पांच बजे से देर रात तक सबद कीर्तन व कथा समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम चलेंगे। रात एक बजे श्री गुरु ग्रंथ साहब जी पर गुलाब के फूलों की वर्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री दरबार साहब अमृतसर से सिंह साहब ज्ञानी राजदीप सिंह जी, भाई जबडतोड़ सिंह व भाई इंदरपाल सिंह जी को आमंत्रित किया गया है।

