लखनऊ: डेंगू के 28 नए मरीज मिले | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मौसम में तब्दीली और तापमान में गिरावट के बावजूद डेंगू का डंक कमजोर नहीं पड़ रहा है। दो माह से रोजाना 25 से अधिक डेंगू मरीज मिल रहे हैं। हालांकि अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या घट गई है। मौजूदा समय में करीब 20 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। बुधवार को 28 डेंगू के नए मरीज मिले हैं। इनमें चन्दरनगर, सिल्वर जुबिली में तीन-तीन मरीज, अलीगंज, इंदिरानगर, काकोरी व टूडियागंज में तीन-तीन, ऐशबाग, मलीहाबाद व सरोजनीनगर में दो-दो व बीकेटी व एनके रोड पर एक-एक डेंगू पॉजिटिव मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को 1309 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया। नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों विभिन्न स्थलों व भवनों का निरीक्षण कर लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव कराया।

