प्रयागराज: धूमधाम से मां काली की प्रतिमा का विसर्जन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। दीपावली पर महानिशा में पूजन-अर्चन के बाद मंगलवार को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बारवारी कमेटियों के अलावा काली मंदिरों में स्थापित अस्थायी प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। कटरा स्थित काली मंदिर की ओर से विर्सजन शोभा यात्रा निकाली गई। मां काली के रूप में कलाकार प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।
यात्रा में शामिल भक्त मां काली की जयकार करते हुए चल रहे थे। काली का रोचक नृत्य देख भक्त आनंदित होते रहे। दीपावली के अवसर पर प्रयाग कालीबाड़ी,कटरा, राजरूपपुर कालीबाड़ी, नैनी कालीबाड़ी, सिटी बारवारी दुर्गा पूजा, जॉर्ज टाउन, बैरहना, कर्नलगंज, खुल्दाबाद, घनश्याम नगर, दरभंगा, दारागंज, प्रीतम नगर दुर्गा पूजा बारवारी की ओर से महानिशा में मां काली के निमित्त पूजा की गई थी।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |


%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)