प्रयागराज: बच्चे हमारे देश का भविष्य: डॉ. पन्ना लाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नैनी। बच्चे हमारे देश का भविष्य होते हैं। इनकी मेहनत व लगन आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्पष्ट दिखाई देती है। उक्त बातें मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक डॉ. पन्ना लाल ने विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान, प्रयागराज की ओर से निशा ज्योति संस्कार भारती विद्यालय नैनी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृति एवं खेल प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
वहीं इस अवसर पर कवि ईश्वर शरण शुक्ल ने अपनी रचना से सभी को गुदगुदाया तो सुधांशु सिंह ने भी अपनी सुंदर रचना प्रस्तुत की। अध्यक्षता प्रबंधक राजकिशोर व संचालन डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी ने किया। प्रधानाचार्या सपना गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh