जौनपुर: गुरु क्षेत्र फाउंडेशन ने जलाए ग्यारह हजार दीप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। गोमती तट स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर गुरु क्षेत्र फाउंडेशन के बैनर तले 11 हजार दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। 11 हजार दीपों से गोमती घाट से लेकर सरोवर तक को सजाया गया। ट्रस्टीगण और सदस्यों ने दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर दीप जलाए और माथा टेका। गोमती नदी के तट पर एक साथ जले हजारों दीपों की रोशनी से गोमते·ार महादेव मंदिर सहित गोमती घाट जगमग हो उठी। अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर गोमते·ार प्रांगण को भी दीपों से सजाया गया। महंत सुभाष दुबे ने सरोवर की भव्य आरती की। यहां आरती में ट्रस्ट संस्थापक आलोक उपाध्याय, संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय, सह संरक्षक जयप्रकाश उपाध्याय, अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, सचिव शुभम चतुर्वेदी, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय, आशुतोष अस्थाना, अतुल मिश्रा, अरु ण मिश्रा, लवलेश पंडित, दिनेश प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, उज्ज्वल पांडेय, महेंद्र दीक्षित, प्रेम वर्मा, सुरेश तिवारी आदि शामिल हुए। तत्पश्चात जरूरतमंदों को 21-21 दीपक, मोमबत्ती, तेल और बाती के किट वितरित किए गए।