नया सवेरा नेटवर्क
मड़यिाहूं जौनपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय इतिहास संकलन समिति, काशी प्रांत की जनपद इकाई द्वारा इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता योजना बैठक एवं ''राष्ट्रीय चेतना और युवा शक्ति'' विषय पर इतिहास दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव श्रीमान संजय ने कहा कि भारत का इतिहास विश्व में सबसे प्राचीन है और हम सब यहीं के मूल निवासी हैं। भारत के गौरवशाली इतिहास से पूरी दुनिया ने ज्ञान प्राप्त किया और सभ्य हुए। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय है गुलामी के प्रतीकों को ध्वस्त करके भारत के गौरवशाली इतिहास को पुन: स्थापित करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ. लीना तिवारी नेे किया। उन्होंने युवाओं से अपनी वास्तविक इतिहास से परिचित होने और प्राप्त ज्ञान का प्रयोग भविष्य के लिए करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर आयोजित निबंध लेखन, काव्यपाठ, एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये गए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: शिवानी वि·ाकर्मा, सूर्यांश त्रिपाठी एवं अंजली पटेल, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: प्रियंका पाण्डेय, अर्पिता तिवारी एवं शिवानी पटेल, तथा काव्य-पाठ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: अमीषा गौतम, पूर्णिमा पाण्डेय एवं मौसम रहे। इस मौके पर डॉ आंजनेय पांडेय, डॉ अजय वर्मा, डॉ सुमन सिंह, दो विवेक कुमार मिश्र, डॉ अमिताभ कुमार, डॉ विवेक सिंह डॉ आशुतोष शर्मा सहित सभी शिक्षक विद्यार्थी उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन प्रो.शशि सिंह ने किया। संचालन डॉ विजय कुमार जायसवाल ने किया।
 |
AD |
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg) |
Ad |
 |
Advt.
|