नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। 19 नवम्बर को समय 14 से 19 बजे तक व 20 नवम्बर को प्रात: 4 से 8 तक डाला छठ पर्व के सम्बन्ध में यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत व्रती महिलाओं को घाट तक सुगमतापूर्वक पहुंचने को लेकर नगर क्षेत्र के अन्दर वाहनों का डायवर्जन, यातायात की सुगमता व पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु निम्न स्थानों से किया जायेगा। पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलन्दगंज की तरफ 3 व 4 पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। जेसीज से ओलन्दगंज की तरफ 3 व 4 पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। जोगियापुर पुल के नीचे से नक्खास/ओलन्दगंज की तरफ 3 पहिया व 4 पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। अशोक टॉकीज तिराहा/सद्भावना मोड़ से सद्भावना पुल की तरफ 3 व 4 पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। चहारसू तिराहे से शाहीपुर की तरफ 3 व 4 पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। ओलन्दगंज चौराहे से शाही पुल की तरफ 3 व 4 पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं पर्व के दृष्टिगत पार्किंग के लिये छठ पर्व की सामग्री/व्रती महिलाओं के वाहन नदी घाट के नजदीक तक जा सकते हैं जिनकी पार्किंग निम्नवत स्थानों पर होगी। नक्खास तिराहे से सद्भावना पुल के तरफ जाने वाली पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले दाहिने हाथ चहारदीवारी के अंदर व प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़े होंगे। अशोक टाकिज से सद्भावना पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले किला के पीछे मेन रोड पर किनारे पार्क होंगे। चहारसू से शाही पुल के तरफ व पॉलिटेक्निक से शाही पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन बदलापुर पड़ाव सेण्टर पार्किंग में खड़े होंगे। जीडी शुक्ला प्रभारी निरीक्षक यातायात विभाग ने लोगों से अपील किया है कि डायवर्जन वाले स्थानों से अपने वाहनों को न ले जाएं।
 |
AD |
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg) |
Ad |
 |
Advt.
|