जौनपुर: आबादी की विवादित भूमि को प्रधान ने बताया नवीन परती | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
राजस्व विभाग व पुलिस पर कब्जा कराने का आरोप
डोभी जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में सड़क के किनारे स्थित जमीन को नवीन परती बताते हुए महिला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नें पुलिस व राजस्व टीम के साथ शनिवार की देर शाम नवनिर्माण कर लिया। निर्माण का विरोध कर रहे लोगों नें पुलिस व राजस्वटीम पर नोकझोंक के साथ पथराव भी किया। किंतु पुलिस नें लाठी भाजकर भीड़ को तितर बितर कर दिया। इसके साथ ही देर शाम तक निर्माण चलता रहा। निर्माण का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि इस जमीन पर बालकीशुन गुप्ता का वंशलोचन राम के साथ विगत चालीस वर्ष से मुकदमा दीवानी न्यायालय में चला है इस बीच बालकिशुन का कैंसर से मृत्यु हो गयी। उक्त जमीन पर बालकिशुन गुप्ता द्वारा पक्की दीवाल का निर्माण भी कराया गया था। वही ग्राम प्रधान नीतू यादव के ससुर शिवधारी यादव नें बताया कि उक्त जमीन नवीन परती खाते की है। ग्राम पंचायत इस जमीन पर सरकारी माडल शाप के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया था। इसी क्रम में वंशलोचन राम व राजेश गुप्ता द्वारा सरकारी जमीन पर किये गये अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा खाली कराकर माडल शाप हेतु निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण का विरोध कर रहे लोगों नें कहा की यह आबादी की जमीन है जिसपर हम लोगों का पुश्तैनी कब्जा था जिसे ग्राम प्रधान द्वारा दबंगई से कागजों में हेराफेरी करके हम लोगों को बेदखल किया जा रहा है। विरोध कर रहे लोगों में महिलाएं भी थीं जिन्हें प्रशासन द्वारा बलपूर्वक हटाया गया। उक्त कार्य को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)

