जौनपुर: जिले में पहली बार मनाया गया दिवाली फेस्टिवल | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

डांडिया महोत्सव में शामिल हुए लोग,दिव्यांग बच्चों को बांटे कपड़े

जौनपुर। नगर के एक होटल में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट जारा इवेंट द्वारा आयोजित साल्वेशन अस्पताल एवं सिद्धिविनायक द्वारा प्रायोजित दिवाली फेस्टिवल का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा फुलझड़ी जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके बाद दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़े वितरण करके उनको सम्मानित किया गया। नारी सशक्तिकरण का भी सम्मान हुआ जिसमें सरल महे·ारी अंजू पाठक विदिशा जायसवाल उर्वशी सिंह स्वीटी जायसवाल का सम्मान किया गया। खिलाडि़यों में क्रिकेट कोच विवेक यादव के अलावा और खिलाडि़यों का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, पीसीएस अधिकारी अजीत प्रताप सिंह, व्यापारी नेता इंद्रभान सिंह हिंदू रहे, स्वागत भाषण आयोजक मिनाज शेख किया। आभार डॉ विवेक श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता की मंडल की भूमिका निभाने में सोनल श्रीवास्तव यूपी क्वीन एवं काजोल सोनकर रही। प्रतियोगिता में बेस्ट पंक्चुअलिटी का अवार्ड देवेंद्र खरे परिवार रहा, बेस्ट रैंप वॉक फैमिली अवार्ड दीपक श्रीवास्तव परिवार रहा। बेस्ट सब्जी भेजो अवार्ड विष्णु गौड़ एवं मनीष सेठी परिवार व बेस्ट चाइल्ड अवार्ड आराध्या सिंह रही। बेस्ट पति को पत्नी द्वारा साड़ी पहनो अवार्ड विनोद अग्रहरि परिवार, बेस्ट जोड़ी अवार्ड विष्णु सहाय परिवार रहा। बेस्ट शिवम गुप्ता बेस्ट फीमेल नेहा सिंह रही। कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल एंकर दीक्षा जायसवाल एवं सलमान शेख सागर सिंह सोलंकी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अमित गुप्ता, डॉ संदीप पांडेय, निखिलेश सिंह, दुर्गेश सिंह, जावेद अहमद, अनिल अस्थान, रामजी जयसवाल, शशांक सिंह रानू, आरिफ हबीब, छाया सेठी, विभा सिंह, राखी सिंह, शोभना सिंह, पूनम जायसवाल, प्रियंका श्रीवास्तव, ज्ञाने·ारी गुप्ता के अलावा अन्य लोग शामिल रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ