जौनपुर: चोरों ने दो घरों से जेवरात व नगदी उड़ाये | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना छेत्र के खलसहां गांव में ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान के घर एक ही रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर नगदी रु पए व सोने चांदी के कीमती जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। एक साथ हुई दो घरों में चोरी की घटनाओं से पूरे क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के लोग घर के बाहर हाल में सोए हुए थे। उसी समय मौका देखकर चोरों का गिरोह छत के रास्ते घर में घुस गए और आगन का दरवाजा बंद कर दिया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर रखे कीमती जेवर चुरा ले गए। पूर्व प्रधान ओम प्रकाश यादव के घर छत के रास्ते घुसे चोरों ने नवविवाहिता बहू की आलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखे दो सोने का हार, एक सोने की चेन, एक सोने का मांग टीका, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसुत्र, चांदी की करधन चुरा ले गए। जाते-जाते सामानों से भरा बैग भी उठा ले गए जो की घर से बाहर 500 मीटर दूर खेत में फेंका मिला। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख तक बताई गई। जबकि इसी गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान अशोक यादव के घर दो कमरों में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी दो सोने की चेन तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का कनफूल, चार सोने का कंगन उठा ले गए। जिसकी कीमत लगभग 5 लाख बताई जा रही है। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह स्थानीय पुलिस को दी गई। थाने के उप निरीक्षक रमाशंकर पांडेय व उप निरीक्षक राम लाल ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को अब तक दो चोरी की बड़ी घटनाओं में चोरों का कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। चोरी की इस बड़ी घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
