नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। चंदवक घाट निवासी शिव नाविक के घर गुरु वार रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से आग लग गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे व किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आग की लपटों के चपेट में आने से परिवार के पांच लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शिव नाविक की 18 वर्षीय बेटी निकिता घरेलू गैस चूल्हे पर देर शाम खाना बना रही थी इसी दौरान रेगुलेटर के पास से आग की लपटें निकलने लगी जिसे देख चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग आ गए।आग की लपटों पर किसी तरह काबू पाया गया।आग की चपेट में आने से 45 वर्षीय शिव नाविक,12 वर्षीय प्रिंस,18 वर्षीय निकिता, 14 वर्षीय प्रिया, 8 वर्षीय कृष्णा भी बुरी तरह झुलस गया। घर में रखे खाद्यान्न,कपड़े,नगदी भी जलकर राख हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
 |
AD |
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg) |
Ad |
 |
Advt.
|
0 टिप्पणियाँ