जौनपुर: चौपाल में अधिकारियों ने सुनी समस्यायें | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के राजेपुर प्रथम ग्राम में संयुक्त बीडीओ सुभाषचंद्र और सुल्तानपुर ग्राम में एडीओ पंचायत लालजी राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम की समस्याओं और उसके निराकरण को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुनकर उसका निस्तारण किया।सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी। इस मौके पर एडीओ आईएसबी रामराज प्रसाद, एडीओ एजी राम आजाद, एडीओ एसटी विवेक कुमार, प्रधान मनोरमा सिंह, बुलट सिंह, अशोक नागर, सचिव अरविंद यादव, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent