जौनपुर: बच्चों को आईएएस व पीसीएस बनने की दें प्रेरणा: डॉ.नीरजा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चित्रगुप्त पूजनोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति ने 33 वें चित्रगुप्त पूजनोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन नगर के एक होटल में किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति से सम्मानित डॉ. नीरजा माधव रहीं। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुशील सिन्हा एवं डॉ विवेक श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कायस्थ कल्याण समिति के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की पूजन एवं आरती से किया गया। अतिथियों का स्वागत समिति की महिला शाखा की अध्यक्ष डॉ मधुलिका अस्थाना, उपाध्यक्ष रोली श्रीवास्तव द्वारा स्वागत गीत से किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर नीरजा माधव ने अपील किया कि बच्चों को आईएएस /पीसीएस बनने की प्रेरणा दें। वह साफ्टवेयर इंजीनियर बन अपने जड़ों से दूर जा रहे हैं। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अशोक अस्थाना द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारी ज्ञान श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव,डॉ रवि श्रीवास्तव,गणतंत्र श्रीवास्तव,आलोक रंजन सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव राजेश किशोर श्रीवास्तव, डॉ.अखिलेशचंद्र श्रीवास्तव,विनीत श्रीवास्तव,विजय श्रीवास्तव,ज्योति श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया,रवि श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव, आनंद मोहन श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, अजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव ,मयंक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन महासचिव विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)

