मुंबई: भगवान राम के आदर्शों पर ही चलकर राम राज्य संभव – संजय सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही राम राज्य की स्थापना की जा सकती है।बुराई कितनी भी शक्तिशाली या बड़ी क्यों ना हो लेकिन अपनी अच्छी नीयत और गुणों के कारण सच्चाई की ही जीत होती है। सार्वजनिक रामलीला समिति द्वारा पासपोली गांव, साकी विहार रोड, निटी में आयोजित रामलीला महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद संबोधित करते हुए उत्तर भारतीय संघ उपाध्यक्ष संजय सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने समरसता, समदर्शिता और समभाव का संदेश दिया ।
घनश्याम रामकिशोर यादव ( अध्यक्ष ) अनिल बंसराज पांडेय ( सचिव )निहाल घनश्याम यादव , राकेश अनिल पांडेय द्वारा संजय सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ रामनामी शाल देकर किया गया।इस अवसर पर मनीष नायर, भरत सिंह, प्रमोद तिवारी, ( पोपट ) , दिनेश मिश्रा, लल्लूप्रसाद यादव, सुरेंद्र मिश्रा, अंकल टावरो , पापा शेरकर , जमरोज खान, संतोष गुप्ता, , भारत कुमार यादव, समरनाथ यादव, बंसराज यादव व समेत समिति के सभी पदाधिकारी तथा भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। रामलीला महोत्सव का समापन 8 नवंबर को होगा। कमलेश यादव ने मंच का संचालन किया। संजय सिंह ने आयोजन मंडल का आभार व्यक्त किया।