BREAKING

जौनपुर: प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत करें वसूली:अनुज झा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत करें वसूली:अनुज झा  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

डीएम की अध्यक्षता में कर करेत्तर व राजस्व की हुई समीक्षा

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर व राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार देर सायं  कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ राजस्व की वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति लक्ष्य के सापेक्ष करने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुये शत-प्रतिशत वूसली सुनिश्चित करायें। बैठक में वाणिज्यकर, खनन, नगर निकाय, परिवहन, आदि की वसूली की बिन्दुवार समीक्षा की गई तथा  सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली पूरा करने के निर्देश दिए गए। खनन अधिकारी को निर्देश दिया कि भट्टा मालिको से आरसी की वसूली की जाए और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया कि साप्ताहिक समीक्षा करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें। मंडी शाहगंज एवं मुंगराबादशाहपुर का वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष क्रमिक लक्ष्य कम प्राप्ति नही था जिसे शत प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश दिये गए। मछलीपालन के लिए तालाब आवंटन में सभी नियमों का पालन करे और पारदर्शी तरीके से आवंटन किया जाए, शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। हैसियत के पुराने प्रकरण शीघ्र निस्तारण करें और नए आवेदन में 15 दिन के भीतर आख्या लगाये। स्वामित्व, पैमाइश, अवैध भूमि अतिक्रमण को खाली कराना, आवासीय एवं कृषि आवंटन आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निशा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जिन मदो में प्रगति नहीं हो रही है उनकी समीक्षा करे, पुराने मुकदमों को निस्तारित कराएं, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित किस्त वितरण सुनिश्चित कराएं। राजस्व संबंधित सभी मुकदमों का त्वरित निस्तारण कराएं। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, समस्त उपजिलाधिकारीगण सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*खुल गया! पहला डिजिटल लाईब्रेरी जौनपुर में | गजाधर सिंह डिजिटल लाइब्रेरी | डायरेक्टर - रजनी सिंह | मैनेजर - प्रशान्त सिंह | Ph.: 05452-350704, Mob: 9450678317, 9125184758 | ईशापुर (कुर्चनपुर) शंकर जी मंदिर के पास, जौनपुर | हमारी सुविधाएं  - # वातानुकूलित लाइब्रेरी. # शांतिपूर्ण वातावरण. # हाईस्पीड वाईफाई डबल नेटवर्क. # सी.सी.टी.वी. कैमरा HD. # लॉकर सुविधा # न्यूज पेपर. # साप्ताहिक एवं मासिक करेन्ट अफेयर्स. # मिनरल वाटर. # कैन्टिन की सुविधा. # सेफ पार्किंग | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें