BREAKING

बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार, चार की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कानपुर। देहात जिले के गजनेर क्षेत्र में गुरुवार भोर एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पामा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हृदयपुर गांव के निकट बुधवार और गुरुवार की रात करीब ढाई बजे यह हादसा उस समय हुआ जब औरैया के विधूना क्षेत्र के जय सिंह (25) अपनी बुआ श्रीमती संतोष और अन्य रिश्तेदारों के साथ अपने गांव जा रहे थे कि झपकी लगने के कारण उनकी कार एक पेड़ से टकरा गयी।

इस हादसे में घायल यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने जय सिंह,संतोष के अलावा प्रिया (16) और रज्जोदेवी (60) को मृत घोषित कर दिया। उन्होने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक यात्री को कानपुर के लाला लाजपतराय रेफर किया गया है जबकि अन्य तीन का इलाज कानपुर देहात के जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें