BREAKING

दोहरा चरित्र ! | #NayaSaveraNetwork

Ramkesh M. Yadav, Mumbai


नया सवेरा नेटवर्क

दोहरा चरित्र ! 

दोहरा चरित्र अपनाता है चीन,

बाहरी लोगों को सताता है चीन।

है खोट नीयत उसकी विस्तारवादी,

दादागिरी अपनी दिखाता है चीन।


मारती है लात उसकी इज्जत को दुनिया,

चेहरे पे चेहरा लगाता है चीन।

अम्न का है दुश्मन देखो जहां का,

दोगली चाल से न बाज आता है चीन।


नापाक हरकतें डुबाएँगी उसको,

औरों के मजहब को आँख दिखाता है चीन।

दो पैसे कमाने जो भी गए वहाँ,

नहीं सिसकियाँ लेने देता है चीन।


देखो,बनता है दुनिया का शहंशाह वो,

गैरवाजिब तरीके से हक़ जताता है चीन।

दुपट्टों में वो सूख जाते हैं आँसू,

इज्जत की पगड़ी उछालता है चीन।


ख़ुफ़िया सुरंगें बनाना उसकी फितरत,

हीरे जैसी जमीं को छीनता है चीन।

हँसना-खिलखिलाना भूल चुके अपने,

बेडौल स्वभाव अपना छिपाता है चीन।


बन्दरगाह हथियाना उसके बाँएँ हाथ का खेल,

लीज का जाल बिछाता है चीन।

रफ्ता-रफ्ता आर्थिक निर्भरता बढ़ाता,

खाल संप्रभुता की तब उतारता है चीन।


दे करके ऋण मचाता है भारी तबाही,

अपने चंगुल में उन्हें फँसाता है चीन।

अफ़्रीकी देशों ने भी लिया है उससे कर्जा,

बारी -बारी से गला दबाता है चीन।


इस तरह सबको फँसाया मकड़जाल में,

बाद में उन्हें मोहताज बनाता है चीन।

चीख,चीत्कार उनकी न सुनता यूएनओ,

मौत के आँगन में सुलाता है चीन।


सजदा करने से भी लोग वहाँ डरते,

बुलडोजर दीन पर चलाता है चीन।

रौंदता है बेखौफ़ होकर लाचारों को,

ऊबड़खाबड़ दिमाग़ से उन्हें नापता है चीन।


भूटान, ताइवान, जापान, इंडोनेशिया,

सभी को आँख दिखाता है चीन।

आँख है उसकी छोटी वैसे दिमाग़ भी है छोटा,

दूसरों का पसीना चाटता है चीन।

रामकेश एम. यादव, मुंबई

(रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक)


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें